अमित श्रीवास्तव
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
- ईरान-अमेरिका के बीच तनाव चरम पर
- 3000 सैनिक गल्फ भेज रहा US
- 'ईरान में सत्ता बदलाव नहीं चाहते'
ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद दुनिया में युद्ध का खतरा मंडरा रहा है. ईरान ने कहा है कि वो अपने कमांडर की मौत का बदला अमेरिका से लेकर रहेगा. अमेरिका इन खतरों को भांपकर खाड़ी देशों में 3000 और सैनिक भेज रहा है. इसके जरिए अमेरिका खाड़ी देशों में अपनी किलेबंदी करने में जुटा है.
3000 सैनिक गल्फ भेज रहा अमेरिका
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक अमेरिका के रक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि जिन 3000 सैनिकों को गल्फ भेजा जा रहा है वे 82वें एयरबॉर्न डिविजन के हैं और नॉर्थ कैरोलिना स्थित फोर्ट ब्रेग से ताल्लुक रखते हैं.


Post A Comment: