अमित श्रीवास्तव 
संपादक 
हिन्द न्यूज़ टाइम्स,बस्ती

अमेरिका द्वारा कासिम सुलेमानी की हत्या के जवाब में ईरान ने युद्ध का आगाज कर दिया है. शनिवार सुबह ईरान ने मस्जिद के ऊपर लाल झंडा फहराकर संभावित युद्ध की चेतावनी दी है. बता दें कि ऐसे हालात में लाल झंडा फहराने का मतलब होता है कि युद्ध के लिए तैयार रहें या युद्ध शुरू हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान ने इस तरह से मस्जिद पर झंडा फहराया हो.
इससे पहले ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के डिप्टी कमांडर ने कहा है कि ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को मार कर वाशिंगटन ने तेहरान को "यथोचित' जवाब देने की चुनौती दी है.
सुलेमानी ईरान के अल-कुद्स बल के प्रमुख थे और शुक्रवार को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के पास हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे.
Share To:

Post A Comment: