कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पुरबा बर्धमान जिले से बड़ी खबर आ रही है. जहां आज (4 जनवरी) देर शाम बर्धमान रेलवे स्टेशन (Bardhaman Railway Station) की इमारत का एक हिस्सा ढह गया. इसके मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है. घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिल सकती है.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शनिवार की रात लगभग 8:10 बजे बर्धमान रेलवे स्टेशन की इमारत का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया. जिससे कई घायल हो गए. सभी को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है.


Post A Comment: