अमित श्रीवास्तव
संपादक
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
लाइफस्टाइल डेस्क,जयपुर। हर इंसान फिट एंड फाइन रहना चाहता है ,यह बात तो हम सभी जानते हैं । लेकिन अक्सर देखा जाता है जब लोग अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। खासतौर पर सर्दी के दिनों में तो अपने लिए समय निकालना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। जिसकी वजह से हम अक्सर बीमार हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी सर्दी के दिनों में फिट रहना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप भी फिट रह सकते हैं।
डाईट पर दें ध्यान- अक्सर देखा जाता है सर्दी के दिनों में लोग हर चीज गर्मागर्म खाना पसंद करते हैं। कई बार घर में लजीज पकवान पराठें, हलवा इत्यादि बनते हैं। ऐसे में लोग खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और आॅवर इटिंग करने लगते हैं।
वर्कआउट ना भुलें- सर्दी के दिनों में अक्सर देखा जाता है जब लोग थोड़े आलसी हो जाते हैं और ऐसे में वे लोग काफी रजाई पसंद हो जाते हैं। यदि आप भी सर्दी के दिनों में फिट रहना चाहते हैं तो आपको भी आलस छोड़ना पड़ेगा। और चाहे आप कितना भी व्यस्त क्यों ना हो लेकिन कुछ समय तो आपको अपने शरीर के लिए निकालकर वर्कआउट करना ही पड़ेगा।
लंच डिनर का हो समय निर्धारित- सर्दी के दिनों में यदि फिट रहना चाहते हैं तो आपको चाहिए कि आप लंच व डिनर निश्चित समय पर करें और कभी भी ब्रेकफास्ट इग्नोर ना करें। सर्दी के दिनों में लोग डिनर हैवी करना पसंद करते हैं जबकि यह तरीका बिल्कुल गलत है। ऐसे में आपको चाहिए कि दिन के समय लंच में आप भले ही हैवी लंच लें लेकिन डिनर के टाइम हमेशा कम खाएं । इससे आप फिट और हैल्दी रहेंगें
Dailyhunt
Disclaimer: This story is auto-


Post A Comment: