मो आरिफ 
हिन्द न्यूज़ टाइम्स 
बस्ती
 बस्ती जिले के छावनी थाना के पास  कार और डीसीएम के बीच भीषण टक्कर हो गई, टक्कर की वजह से कार और डीसीएम में आग लग गई, देखते ही देखते कार और डीसीएम आग का गोला बन गई, कार में सवार 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, घायलों को पुलिस ने अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, डीसीएम में रखा लाखों का सामान भी जल कर खाक हो गए,  मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले के फाजिलनगर निवासी यूसुफ परिवार के साथ कार से जा रहे थे तभी अचानक कार डीसीएम  के पीछे टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और डीसीएम में आग लग गई, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को कार से निकाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज गया, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग लगने की वजह से कार डीसीएम और उस में रखा सामान पूरी तरह से जल कर खाक हो गया।
Share To:

Post A Comment: