सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू की अध्यक्षता में हुई जहा हंगामे के बाच 328 करोड़ से जिले के विकास को बोर्ड ने मंजूरी दी इसके साथ ही 43 करोड़ 33 लाख रूपये से अन्य विकास कार्य कराए जाने की स्वीकृति दी गई सड़क सामुदायिक केंद्र पुलिया निर्माण के साथ ही अन्य कार्ययाजना भी बनाई गई सल्टौआ प्रथम के जिला पंचायत सदस्य हदयराम चौधरी राम प्रकाश व रामनरेश चौधरी ने वाल्टरगंज व अठदमा चीनी मिल में तीन साल के किसानों के बकाए का मुद्दा उठाया जिसपर जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि वाल्टरगंज चीनी मिल के तीन लाट नीलाम किए गए हैं जिसके बदले में मिले धन से लगभग एक करोड़ रुपये बिजली का बकाया जमा किया गया है जिसपर सदस्य खपा हो गए और अधिकारी को किसान विरोधी बताने लगे सदस्य पहले किसानों के बकाए भुगतान की मांग करने लगे जिसपर अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने किसानों के बकाए मूल्य का भुगतान करानें का आश्वासन दिया जिले के विकास को 328 करोड़ की मंजूरी अब बुकिंग के लिए देने होंगे पांच हज़ार बैठक में जिला पंचायत हाल की बुकिंग का भी मुद्दा उठाया गया है जहां बुकिंग का रेट पांच हज़ार रुपये किए जाने का प्रस्ताव दिया गया जिसे सदन सर्वसम्मति से पास कर दिया पहले इस हाल के बुकिंग के लिए दो हजार रुपये देने पड़ते थे


Post A Comment: