अर्जुन सिंह
सिद्धार्थनगर
विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में तथा मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक व दिलीप कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी, सदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा नकब्जनी /चोरी के मुकदमों के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर पुलिस व स्वाट टीम सिद्धार्थनगर की संयुक्त टीम द्वारा कृत कार्यवाही-
दिनाँक 13-01-2020 को थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर,जनपद सिद्धार्थनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2020 धारा 457,380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात चोर के संबंध में सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोर मय चोरी के माल के बस स्टैण्ड नौगढ पर खड़ा है,जो कहीं जाने के फिराक में हैं । यदि जल्दी किया जाय तो चोर मय माल के गिरफ्तार किया जा सकता है । उक्त सूचना पर थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर पुलिस मय स्वाट टीम सिद्धार्थनगर की संयुक्त टीम मौके पर पहुँचकर मुखबीर द्वारा दूर से बताये गये खड़े व्यक्ति को घेराबन्दी कर पकड़ा गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम असलम पुत्र शाह मोहम्मद साकिन खजुरिया थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर बताया । जामातलाशी ली गयी तो उक्त मुकदमें से संबंधित चोरी हुआ सामान व पैसे के अतिरिक्त प्रतिबन्धित नशीली गोलिया बरामद हुई। ज्ञातव्य हो कि उक्त वांछित अपराधी के विरूद्ध थाना सिद्धार्थनगर पर चोरी के कई अभियोग पंजीकृत है एवं सक्रिय अपराधी के रूप में चिन्हित है । वांछित अपराधी असलम उपरोक्त की गिरफ्तारी के संबंध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर द्वारा 20 हजार रूपये के ईनाम की भी घोषणा की गयी थी । बरामदशुदा प्रतिबन्धित नशीली गोलियों के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-16/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त असलम उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
असलम पुत्र शाहमोहम्मद साकिन खजुरिया थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
*बरामद सामान का विवरण-:*
1- सफेद धातु के 23 अदद विभिन्न प्रकार के जेवरात ।
2- पीली धातु के 08 अदद विभिन्न प्रकार के जेवरात ।
3- फ्लावर कटर 01 अदद ।
4- प्लास 01 अदद ।
5- नकद रूपये –7900.00
6- प्रतिबंधित Diazepam Tablets -400 अदद ।
7-कलाई घड़ी काले रंग का एक अदद ।
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -:
1 राजेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
2- जयप्रकाश दूबे उप-निरीक्षक थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
3- पंकज पाण्डेय उप-निरीक्षक प्रभारी स्वाट टीम जनपद सिद्धार्थनगर
4- रामअशोक यादव उप-निरीक्षक थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
5- उ0नि0 रमेश साहनी उप-निरीक्षक थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
6- आरक्षी दिलीप द्विवेदी सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर
7-आरक्षी विवेक मिश्रा सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर
8- आरक्षी पवन कुमार तिवारी स्वाट टीम जनपद सिद्धार्थनगर
7-आरक्षी अवनीश कुमार सिंह स्वाट टीम जनपद सिद्धार्थनगर
8- आरक्षी मृत्युंजय कुशवाहा स्वाट टीम जनपद सिद्धार्थनगर
9- आरक्षी अखिलेश यादव स्वाट टीम जनपद सिद्धार्थनगर
10- आरक्षी सिद्धार्थ सिंह थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
11- आरक्षी राहुल यादव थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
12- आरक्षी अरूण कुमार यादव थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
*आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त*
*असलम खाँ पुत्र शाहमोहम्मद सा0 खजुरिया थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।*
1- मु0अ0सं0-1736/17 धारा 457,380,411 भा0द0वि0 थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
2- मु0अ0सं0-04/18 धारा 457,380,411 भा0द0वि0 थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
3- मु0अ0सं0-22/18 धारा 457,380,411 भा0द0वि0 थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
4- मु0अ0सं0148/19 धारा 457,380,411/413 भा0द0वि0 थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
5- मु0अ0सं0-166/19 धारा 457,380,411/413 भा0द0वि0 थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
6- मु0अ0सं0-170/19 धारा 41/411/413 भा0द0वि0 थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
7- मु0अ0सं0-नील /19 धारा 3(3) गुण्डा अधि0 थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
8- मु0अ0सं0-294/19 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधिनियम थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
9- मु0अ0सं0-14/2020 धारा 457,380,411,413 भा0द0वि0 थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
10- मु0अ0सं0-16/2020 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।


Post A Comment: