सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्ती, नगर पालिका प्रशासन ने गुरूवार  को प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए नगर के मुख्य सड़क की पटरियों पर लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया।इस दौरान दुकानों पर लगे कटरेन शेड व पटरी की नालियों पर बनाई गई स्लेप व चबूतरा को जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ा गया नगर पालिका एवं जिला प्रशासन    बस्ती द्वारा कम्पनीबांग चौराहे से कटरा पानी टंकी तक  अवैध अतिक्रमण हटाना शुरू किया। तोड़ा फोड़ कार्रवाई को लेकर लेकर पूरे दिन लोगों में हड़कम्प रहा।
 शहर में बढ़ते जा रहे अतिक्रमण को हटाने का अभियान गुरूवार को चलाया गया। शहर के कम्पनीबांग चैराहे से लेकर कटरा तक बाजार के दोनों ओर अतिक्रमण अभियान नगर पालिका और पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया। जिसमें सैकड़ो दुकानों पर बुलडोजर चला। अभियान शुरू होते ही दुकानों में खलबली मच गई। दुकानदार अपना सामान समेटने लगे। वहीं दुकानों के ऊपर टीन शेड लगाए दुकानदारों जेसीबी न चलने की दुआ कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।अतिक्रमण कार्रवाई में सड़क के दोनों ओर जगह साफ की गई। दुकानों के बाहर भीड़ जुटी थी।  पालिका अधिकारी और  पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके थे  उनके पीछे 2 जेसीबी और दो नगर पालिका के टैªक्टर सहित नगर पालिका सफाई कर्मी मौजूद रहे। जेसीबी ने नाली के ऊपर और उससे आगे तक हुए कब्जों को ढहाना शुरू कर दिया। जेसीबी ने दुकानों के शटर, लकड़ी की दुकानों, लोहे की दुकानों और शोरूम के बाहर की सजावट ढेर करनी शुरू कर दी।
नगर पालिका की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अभियान दल जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ पानी टंकी  तिराहा पहुंच गया। यहां से पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी
Share To:

Post A Comment: