सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्तीः शहर को स्वच्ठ व सुन्दर बनाने के लिये निरन्तर किये जा रहे प्रयासों के क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने शिवा कालोनी एवं सुर्तीहट्टा मोहल्ले में बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया। यह जानकारी देते हुए नपा अध्यक्ष ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही अमृत योजना के अन्तर्गत वार्ड नं0 14 गॉवगोडिया स्थित शिवा कालोनी एवं वार्ड नं0 7 सुर्तीहट्टा में अत्याधुनिक पार्क का निर्माण कराया जायेगा।
इसी संदर्भ में आज इसका शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप इन पार्को का निर्माण कराया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों को तथा छोटे-छोटे बच्चो के घूमने टहलने व खेलने की सुविधा मिलेगी। शिलान्यास के बाद वार्ड में भ्रमण के दौरान वार्ड वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओ से अवगत हुयी और जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर वासियों के सहयोग से पूरे शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार केन्द्र एवं प्रदेश में बनी है तभी से प्रदेश में विकास की गति दोगुनी हुयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे कई कल्याणकारी योजनाये चलायी जा रही हैं जिसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिल रहा है
उन्होंने जो स्वच्छता का संदेश सभी देशवासियों को दिया है उस पर हम सबको अमल करने की आवश्यकता है। शिलान्यास के दौरान प्रमुख रूप से अवर अभियन्ता अशोक सिंह, सहायक अभियन्ता घनश्याम चित्रगुप्त, संतोष शुक्ला, पप्पू भईया, सभासदग- मो0 अहमद‘‘सज्जू’’, जगदीप श्रीवास्तव, चुनमुन लाल, कमरूलहुदा, मो0 सिद्वीक, सुभाष श्रीवास्तव, मो0 इद्रीश, आर0एन0मिश्रा, एस0एन0सिंह, आर0के0 पाण्डेय, ए0के0 पाण्डेय,


Post A Comment: