अमित श्रीवास्तव
 संपादक
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
 बस्ती
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के तमाम नेता विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न मना रहे थे। आप की जीत को लेकर दिल्ली में खुशियों का माहौल था। कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। इस बीच महारैली से नव निर्वाचित आम आदमी पार्टी नरेश यादव के काफीले पर फायरिंग की खबर से दहशत फैल गई। विधायक नरेश यादव कुछ कार्यकर्ताओँ के साथ खुली जीप में सवार होकर जा रहे थे।
अचानक विधायक के काफीले पर फायरिंग की आवाज सुनकर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
हर कोई एक दूसरे को भागते देख हैरान था। सभी के मन में सवाल था कि आखिर क्या हुआ है। खुली जीप में विधायक के साथ लहूलुहान एक व्यक्ति नीचे पड़ा था। एक अन्य सख्स भी इस घटना में चोटिल हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि एक खास शख्स को टारगेट कर हमला किया गया। बिधायक के बगल में पीछे की तरफ बैठे अशोक मान निशाने पर था। मान का सीना गोलियों से छलनी हो चुका था। इस घटना से विधायक नरेश यादव की धड़कनों ने भी रफ्तार पकड़ ली।
पुलिस के अनुसार, एक ही हमलावर ने घटना को अंजाम दिया है। अशोक मान को टारगेट कर हमलावर ने गोलियां चलाई थी। पांच गोली अशोक मान को लगी और दो गोली हरेंद्र को लगी। अशोक मान की मौके पर ही मौत हो गई। हमले को लेकर पुरानी रंजीश बताई जा रही है। घायल कार्यकर्ता हरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर कालूराम को गिरफ्तार कर लिया है।
Dail
Share To:

Post A Comment: