रिपोर्ट-- सोमनाथ सोनकर
कलवारी, बस्तीः महादेवा विधान सभा के कलवारी बाजार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसमे जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल व स्थानीय बिधायक रवि सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में सेक्टर स्तर पर मनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया।
जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डाला। बैठक में कलवारी, बहादुरपुर, कुदरहा, बनकटी, महसो के मंडल व सेक्टर अध्यक्ष मौजूद रहे। जिसमे प्रेमप्रकाश चौधरी, परमानन्द सिंह, मनोज पासवान, विवेकानंद शुक्ल व राम तौल शुक्ल, सतेन्द्र पांडे, श्रुति अग्रहरि व बिधान सभा के कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।


Post A Comment: