रिपोर्ट
सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी ने सांसद निधि से जिला प्रशासन को बीस लाख रुपये चिकित्सीय सामग्री खरीदने हेतु दिया है। बस्ती सांसद ने पहल करते हुए इस धन से मास्क, सैनिटाइजर व दवाओं के वितरण करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है। जिला अधिकारी को पत्र लिखकर अबिलंब सांसद निधि से बीस लाख रुपए का चिकित्सीय सामग्री खरीदने का निर्देश दिया है।
इस दौरान सांसद नें कहा कि भारत देश सहित सम्पूर्ण विश्व इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से बुरी तरह से ग्रस्त है। हम सबको इससे उबारने के लिए देश भर के स्वास्थ्य, आपातकालीन, पुलिस व अन्य कर्मी केंद्र और अपने-अपने प्रदेश सरकारों के नेतृत्व में दिन रात कार्य कर रहे हैं। हम सबका ये दायित्व बनता है कि हम सब जहाँ तक संभव हो राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें।



Post A Comment: