बस्ती 23 मार्च 2020 कोरोना वायरस से रोकथाम एवं बचाव के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने लोगों से अपील किया है कि उनके आस-पास बाहर से आए हुए व्यक्तियों की सूचना, फोन नं०, जिला कंट्रोल रूम 05542-287774 पर दें। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि फोन नंबर पर प्राप्त इन सूचनाओं को स्वास्थ्य विभाग को भेजेंगे। रैपिड रिसपान्स टीम ऐसे व्यक्तियों के घर जाकर उनका मेडिकल चेकअप करेगी तथा इलाज करेंगी।
उन्होंने बताया कि इस टीम में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एक लेखपाल तथा पुलिसकर्मी शामिल होंगे। गांव की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक दिन बाहर से आए व्यक्ति के घर सुबह-शाम विजिट करेगी तथा रिपोर्ट देगीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले दो दिनो में जिले में बाहर से लगभग दस हजार लोग आए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जायेगा। 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को सर्दी, जुकाम, बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ होने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिले में धारा 144 लगी हुई हैं। यदि कोई कोरोना वायरस का संदिग्ध व्यक्ति समाज में घुल मिलकर रहता है या भागने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि इस आपदा में सक्रिय सहयोग करें तथा जन एवं समाज के हित में सही-सही सूचना दें।  जिलाधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय, ओपेक कैली अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड, इलाज, तीमारदार के रहने, उनके भोजन आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। डॉक्टर एवं स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा महिला चिकित्सालय बस्ती एवं हर्रैया को भी तैयार करने के लिए निर्देश दिया गया है।
 उन्होंने इन अस्पतालों में दवाओं, सेनीटाइजर, मास्क, उपकरण की
Share To:

Post A Comment: