अमित श्रीवास्तव
संपादक
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
नई दिल्‍ली . कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. देश भर के 75 जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया है. इन जिलों में 72 घंटे से लेकर 14 दिन का लॉक डाउन घोषित किया गया है. इसमें दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों के अलावा नोएडा, पुणे, गाजियाबाद, लखनऊ, पटना, भोपाल जैसे महानगर भी शामिल हैं.
इन शहरों में केमिस्ट और राशन जैसी जरूरी सेवाओं के अलावा सभी प्रकार की दुकानें, परिवहन, आफिस बंद रहेंगे. इसके अलावा रेलवे ने सभी प्रकार की पैसेंजर ट्रेनें भी 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं. राजस्थान और पंजाब के अलावा चंडीगढ़ ने पूरे राज्य में लॉक डाउन की घोषणा कर दी है.
इनके अलावा देश भर में 75 जिलों को लॉक डाउन कर दिया गया है. गाजियाबाद, नोएडा, पुणे, पिंपरी चिंचवड़, कलबुर्गी, पटना में लॉक डाउन रखा गया है. इसके अलावा बढ़ते आंकड़ों के चलते भोपाल में 72 घंटे का लॉकडाउन कर दिया गया है.
यह आदेश रविवार को कैबिनेट सचिव ने जारी किया है. उन्होंने बताया कि पाबंदी उन 75 जिलों में लगाई गई है जहां पर कोरोना पॉजेटिव मामले सामने आए हैं. 31 मार्च तक अब गैर जरूरी यातायात पर अब 31 मार्च तक के पाबंदी लगा दी गई है. इस दौरान कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी. साथ ही मेट्रो का परिचालन भी सीमित होगा.
राज्यवार बात की जाए तो उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, आगरा,लखनऊ को लॉकडाउन किया गया है. महाराष्ट्र के मुंबई, नवी मुंबई, ढाणे, पिंपरी चिंचवड़, उस्मानाबाद, रत्नागिरी और जिले शामिल है. राजस्थान ने पहले ही अपने सभी 31 जिलों में लॉकडाउन घोषित किया था.
कर्नाटक के कलबुर्गी, बेंगलुरु, बेंगलुरु रूरल, कोड़गु, मैसूरु, धारवाड़, मेंगलूरु, चिकबल्‍लापुर और बेलगावी में लॉक डाउन किया गया है. केरल के एरनाकुलम, कसरगोड, पलक्कड, तिरअनंतपुरम, अलप्पी शामिल हैं. उत्तराखंड को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है. राज्य में सभी परिवहन सेवाएं भी बंद रहेंगी.
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन रखने के निर्देश जारी किए. 9 बजे जनता कर्फ्यू खत्म होने के बाद भी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लॉकडाउन जारी रहेगा. सुबह 6 बजे तक प्रशासन ने इसकी सीमा बढ़ा दी है
Share To:

Post A Comment: