सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्तीः जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जनपद के स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील किया है कि वे कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान चलायें। गरीब एवं वंचित लोगों के बीच में साबुन, डिटाल, गमछा, मास्क वितरित करें। विशेष रूप से सब्जी एवं फल विक्रेता, टेम्पों एवं रिक्शा चालक को प्राथमिकता पर इसका वितरण कराया जाय।
उन्होंने कहा है कि जिले में अभी तक कोई कोरोना वायरस का पॉजीटिव मरीज नहीं मिला है। हम अधिक से अधिक बचाव करके इस महामारी से दूर रह सकते है। उन्होनें अपील किया कि प्रधानमंत्री के अनुरोध पर रविवार 22 मार्च को जनता स्वयं को भीड़ भाड़ से दूर रखते हुए अपने घर में रहेगी। इसका अनुपालन कराने के लिए स्वंयसेवी संस्थाएं अपने वालंटियर के माध्यम से सक्रियता बरतें। कोरोना वायरस से ग्रसित व्यक्ति इलाज से पूरी तरह से ठीक हो जाते है। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने हम आपस में दूरी बना कर रहे। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर न जायें। वायरस बचाव के लिए मास्क की जगह अगोछा, तौलिया रूमाल उपयोग करें।
घर में सेनेटाइजेशन के लिए व्लीचिंग पाउडर युक्त पानी से पोछा लगाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र ने शासन के निर्देशों की जानकारी दिया। स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कोरोना वायरस से रोक थाम एवं बचाव के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में डॉ0 फकरेयार हुसैन, डॉ0 सी0के0 वर्मा, भावेश पाण्डेय, राना दिनेश प्रताप सिंह, पूनम सिंह, हरेन्द्र प्रताप सिंह, रामजी शुक्ला, संध्या दीक्षित, विमल पाण्डेय, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, डॉ0 सर्वेश मिश्रा, अर्चना श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, मो0 अकरम, संतोष सिंह, एस ए शाहिद गुमनाम, सरदार कुलविन्दर सिंह एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Post A Comment: