सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ देश में जंग चल रही है। लेकिन इस बीच बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की लापरवाही की वजह से कई लोगों पर इस वायरस के संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल कनिका कपूर लंदन से वापस आने के बाद उन्होंने लखनऊ में कई पार्टियों में शिरकत की थी। इस पार्टी में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने भी शिरकत की थी। लेकिन कनिका कपूर का सैंपल पॉजिटिव आने के बाद के जय प्रताप सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनके सैंपल को भी टेस्ट के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ में कनिका तीन पार्टियों में शामिल हुईं। वह ताज होटल भी एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। लखनऊ में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के घर पर पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमे कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, जितिन प्रसाद, आदेश सेठ सहित कई अन्य नेता और गणमान्य शामिल थे। कनिका का सैंपल पॉजिटिव आने के बाद उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा है। वसुंधरा राजे आइसोलेशन में वहीं इस बाबत राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता वसुंधरा राजे ने ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे दुष्यंत के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा आयोजित रात्रि भोज में पहुंची थी जहां सिंगर कनिका कपूर भी मौजूद थी, अब हमने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट में बताया कि लखनऊ में रहते हुए मैंने अपने बेटे दुष्यंत और उसके ससुराल वालों के साथ रात्रि भोज में भाग लिया जिसमें दुर्भाग्यवश कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गईं सिंगर कनिका भी अतिथि थीं। कनिका के बारे में खबर मिलते ही


Post A Comment: