सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
जहां एक तरफ केंद्र एवं राज्यों की सरकारें एवं सरकारी मशीनरी विश्व स्तरीय खतरनाक बीमारी कोरोना वायरस से लड़ रही है एवं बस्ती जिले के आला अधिकारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए नागरिकों के हितों में अथक प्रयास कर रहे हैं वहीं पर कुछ मेडिकल स्टोरों द्वारा मास्को की कालाबाजारी की जा रही है इस विश्व स्तरीय बीमारी में देश का साथ देने के बजाय यह लोग अपनी कमाई करने में लगे हुए हैं जो इंसानियत को शर्मसार कर रही है हमारे संवाददाता सोमनाथ सोनकर से एक व्यक्ति ने शिकायत की है गांधीनगर स्थित एक कथित मेडिकल स्टोर पर ₹50 का मास्क मिला वह भी तुरंत ही टूट गया
नहरिया एस्टेट पुरानी बस्ती के निवासी मानवेन्द्र मिश्र ने बताया की भारत मेडिकल स्टोर पर मास्क खरीदने गया था जहां मानवेंद्र मिश्रा को मास्क ₹50 की कीमत बता कर दिया गया जबकि केंद्र सरकार के गाइडलाइन के अनुसार मास्क की कीमत ₹10 से ज्यादा नहीं ली जा सकती
Share To:

Post A Comment: