सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती, 22 मार्च 2020 सू0वि0। कोरोना वायरस से रोकथाम एवं बचाव के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन अध्यक्षता में बार एसोसिएशन, आई एम ए, मैरिज हॉल प्रबंधकों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, इसमें उपायों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने सभी से अपील किया कि वे अपने सदस्यों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों, वादकारियों को इन उपायों की जानकारी दें। साथ ही अपने परिसर, प्रतिष्ठान, कार्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें तथा समय-समय पर सैनिटाइज कराते रहें। साथ ही अन्य सुरक्षा उपायों का भी पालन करें।
जिलाधिकारी ने उनसे अपील किया कि लोगों से दूरी बना कर रहे तथा व्यक्तिगत सफाई पर ध्यान दें। कुछ समय के अंतराल पर साबुन-अल्कोहल आधारित लिक्विड से हाथों को सैनिटाइज करें। हाथों के साफ दिखने पर भी नियमित अंतराल पर हाथ धोते रहें। खांसते या छींकते समय अपने नाक व मुंह पर रुमाल या टिशू पेपर अवश्य रख लें।
उन्होंने कहा कि लोगों से बातचीत के दौरान पर्याप्त दूरी बनाए रखें, विशेषकर ऐसे लोगों से जिन्हें फ्लू या सर्दी, जुकाम, खांसी के लक्षण दिख रहे हो। नियमित अंतराल पर अपने शरीर का तापमान नोट करते रहें तथा सांस लेने से संबंधित लक्षणों पर भी ध्यान दें। इसके साथ ही बुखार या सांस लेने में परेशानी और खांसी की शिकायत होने पर तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें और उसके परामर्श के अनुसार कार्य करें।
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति से मिलते समय हाथ न मिलाएं। यदि बुखार या खांसी हो तो किसी भी व्यक्ति के निकट संपर्क में न जाएं। बिना हाथ धोए या सैनिटाइज किए अपने नाक व आंख को नाक
Share To:

Post A Comment: