सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों की हो रही है जांच
जिलाधिकारी बस्ती ने अपने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले प्रत्येक यात्री का जाॅच करायी जा रही है। 22 मार्च को प्रातः 6ः00 बजे मुम्बई से आने वाली स्पेशल ट्रेन के जो यात्री बस्ती स्टेशन पर उतरेगें उनकी विधिवत जाॅच करायी जायेगी इसके लिए डाॅक्टरों की तैनाती कर दी गयी है।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से ग्रसित व्यक्ति के इलाज के लिए जिला अस्पताल, ओपेक कैली अस्पताल तथा मेडिकल कालेज में अलग वार्ड की व्यवस्था कर ली गयी है। पर्याप्त स्टाॅफ और दवाओं की उपलब्धता भी कर ली गयी है। कोरोना वायरस से ग्रसित व्यक्ति इलाज से पूरी तरह से ठीक हो जाते है। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
बस्ती। भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण अब तक सुरक्षित पूर्वान्चल में भी दस्तक दे सकती है। ऐसा इसलिए संभव है, क्योंकि 31 मार्च महाराष्ट्र समेत कई बड़े शहरों में लॉक डाउन की स्थिति में पूर्वान्चल के मजदूरी कर रहे वाशिंदे अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।
बड़ा सवाल यह है कि अगर महाराष्ट्र से पूर्वान्चल लौट रहे पैसेंजर में से अगर एक- दो फीसदी भी कोरोना वायरस के संक्रमित हुए तो ट्रेन में सहयात्री पैसेंजरों के साथ-साथ उनके गृहनगर में भी कोरोना वायरस आसानी से पहुंच सकते हैं। इसकी तस्दीक रेल मंत्रालय की है। गत 13 मार्च को दिल्ली से रामागुंडम जाने वाली आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले 8 यात्रियों को कोरोना टेस्ट में


Post A Comment: