सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्तीः कोरोना वासरस के खिलाफ जारी जंग में खुद को शामिल करते हुये निजी चिकित्सकों ने आज से आगामी पांच दिनों तक अपने अस्पतालों की ओपीडी को बंद रखने की घोषणा की है। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवायें दी जायेंगी। इंडियन मेडिकल एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश के अनुपालन मे चिकित्सीय सेवा मात्र गंभीर मरीजों को दी जाएगी।
जिससे साधारण मरीजों को ताकि आने वाली भीड़ एक स्थान पर एकत्र न हो सके और कोरोना को हराया जा सके। हालांकि गंभीर रोगियों के लिए आकस्मिक चिकित्सा सेवाएँ पूर्ववत चलती रहेंगी। साथ ही इंडियन मेडिकल एसोसियेशन के सदस्य किसी भी आपात स्थिति में अपनी सेवायें देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। डॉ अनिल कुमार श्रीवसस्तव ने बताया कि इस संकट की घड़ी में हम सभी अपनी जिम्मेवारियों से कभी विमुख नहीं होंगे बल्कि शासन, प्रशासन को अपना सहयोग हर स्तर पर देते रहेंगे।
उन्होने बताया कि सभी क्लीनिक, अस्पताल, नर्सिंग होम, जांचघर एवं एक्सरे क्लीनिक रोज़ की भांति खुले रहेंगे और सभी चिकित्सक अपने प्रतिष्ठानो पर मौजूद रहेंगे। लेकिन केवल गंभीर मरीजों को ही अपनी सेवायें प्रदान करेंगे। एसोसियेशन के सचिव डॉ नवीन कुमार ने कहा कि फिलहाल आगामी पाँच दिनो तक केवल गम्भीर रोगियों को ही देखा जाएगा और एमेर्जेन्सी सेवायें सामान्य रूप से चलती रहेंगी। उन्होने बताया कि इस क्रम मे जनता का सहयोग पूर्णतया अपेछित है ताकि इस भयावह कोरोना वाइरस के संक्रामण को रोकने में मदद मिल सके।
Share To:

Post A Comment: