अमित श्रीवास्तव
हिन्द न्यूज़ टाइम्स 
बस्ती
भोपाल. मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान पर विराम लगाते हुए सोमवार रात 9 बजे बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने सूबे के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन ने उन्हें शपथ ‌दिलवाई. इस दौरान कोरोना के चलते लॉकडाउन होने के कारण उनके साथ किसी अन्य मंत्री ने शपथ नहीं ली है. एक सादे समारोह के दौरान अकेले ही शिवराज सिंह ने शपथ ली. गौरतलब है कि शिवराज प्रदेश के 32वें और सीएम पद पर चार बार काबिज होने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं.
शिवराज के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के विधायक तीन बसों में सवार होकर राजभवन पहुंचे.
Share To:

Post A Comment: