वाराणसी जिले से कोरोना वॉयरस को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आई है। यहां कोरोना ने हैट्रिक लगाने के बाद एक दिन निगेटिव रहा। जिसके बाद आज एक साथ कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या है। इतनी संख्या में अब तक कोरोना के मामले वाराणसी से नहीं आए थे, जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
वाराणसी में कोरोना के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते शुक्रवार को भी कोरोना वायरस के 7 मामले सामने आए थे। इसके बाद शनिवार की देर शाम भी 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिर रविवार को 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
गौरतलब है कि वाराणसी में अब तक कोरोना के 49 मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और 8 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। मंगलवार तक वाराणसी में कुल 40 केस एक्टिव हैं। इसके अलावा जिले में 7 से बढ़ाकर 8 हॉटस्पॉट जोन भी बनाए गए हैं। अब तक जिले में 8 हॉटस्पॉट इलाके थे जो डीएम के निर्देश के अनुसार बढ़ाये जाएंगे।


Post A Comment: