रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर
बस्ती
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने वाले कोरोना अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों की पुलिस ने शिकंजा कसा है। एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कनरने के साथ ही डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है।
पुरानी बस्ती क्षेत्र के लखनौरा में ग्रिल व खिड़की बनाने वाली दुकान खुली मिली। थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि मौके पर एसआई बांकेलाल टीम के साथ पहुंचे तो लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकान में मजदूर और कारीगर बिना मास्क लगाए काम करते मिले। पुलिस ने लखनौरा निवासी सतीश कुमार शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा की धारा 188, 269, महामारी अधिनियम व आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं लालगंज के जमालपुर में लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन कर इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कराने का मामला सामने आया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान जमालपुर बैसिया कला फूलचंद्र यादव व आधा दर्जन मिस्त्री व लेबर के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन कर महामारी फैलने की आशंका में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post A Comment: