सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना में जहां एक तरफ पूरा देश लॉकडाउन के नाते अपने-अपने घरों में हैं, वही अपनी जान पर खेलकर हमारे घरों मोहल्लों की सफाई का बीड़ा उठाने वाले कोरोना योद्धाओं को पुरानी बस्ती स्थित पठान टोला के सभासद अब्दुल अजीज ने मोहल्ले वासियों के साथ मिलकर उन्हें सम्मानित किया।
स्थानीय निवासी सुनील शर्मा और मोहम्मद असलम ने सफाई कर्मियों पर पुष्प वर्षा किया, सभासद अब्दुल अजीज ने अंग वस्त्र भेंट किया और उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा गया। सभी कर्मचारियों को सड़क पर बने सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर गोले में खड़ा करके एक एक कर सम्मानित किया गया। लगभग 18 सफाई कर्मियों सहित सफाई निरीक्षक दिनेश वर्मा और सफाई नायक नरेंद्र प्रताप, जमील अहमद को भी सम्मानित किया गया।
सभासद अब्दुल अजीज ने सफाई कर्मियों को धन्यवाद दिया और आगे भी पूरी तन्मयता के साथ काम करने का निवेदन किया। कहा कि दुनिया भर में कोरोना महामारी को लेकर लोग डरे हुए हैं और लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घरों में रह रहे हैं। इन सबके बीच आप हमारे कोरोना योद्धा के रूप में हमारी सेवा कर रहे हैं।
इस अवसर पर शमीम अहमद, नदीम खान, सुनील, प्रशांत श्रीवास्तव, इमरान अली, कन्हैया सोनी, सुनील शर्मा, मोहम्मद असलम, सहाबुद्दीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Post A Comment: