बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान ख़ान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. उनकी हालत काफी गंभीर थी.
शूजीत सरकार ने इरफ़ान ख़ान के निधन की खबर दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मेरा प्यारा दोस्त इरफ़ान. तुम लड़े और लड़े और लड़े. मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा. हम दोबारा मिलेंगे. सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं. तुमने भी लड़ाई लड़ी. सुतापा इस लड़ाई में जो तुम दे सकती थी तुमने सब दिया. ओम शांति. इरफ़ान ख़ान को सलाम."
My dear friend Irfaan. You fought and fought and fought. I will always be proud of you.. we shall meet again.. condolences to Sutapa and Babil.. you too fought, Sutapa you gave everything possible in this fight. Peace and Om shanti. Irfaan Khan salute.
5,716 people are talking about this
बॉलीवुड के शानदार अभिनाताओं में शुमार इरफ़ान ख़ान का यूं अचानक चले जाना उनके फैंस और बॉलीवुड के लिए किसी सदमें से कम नहीं है.
इरफ़ान ख़ान बीमारी से उबरकर अपने काम पर भी लौट आए थे और फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे. उनकी आख़िरी फ़िल्म 'अंग्रेजी मीडियम' कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई थी.



Post A Comment: