औरंगाबाद(Aurangabad): कोरोना महामारी के बीच एक दर्दनाक हदसा हो गया. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल पटरी पर सो रहे 16 मजदूरों मालगाड़ी की चपेट में आ गए, और उनकी मौत हो गई. यह सभी मजदूर मध्यप्रदेश जा रहे थे. वहीं एक अधिकारी ने बताया कि यह सभी मजदूर पटरियों पर सो रहे थे. सुबह के वक्त मालगाड़ी की चपेट में आने से इन सब की मौत हो गई.
आपको बता दें कि यह सभी मजदूर औरंगाबाद के जालना में मजदूरी करते थे.
लॉकडाउन की वजह से सब काम बंद हो गया था. तभी सभी मजदूर अपने घर जाने के लिए औरंगाबाद रेलवे स्टेशन जा रहे थे. थोड़ी देर आराम के करने के लिए यह सभी लोग रेल पटरियों पर ही सो गए. जिसके बाद सुबह करीब 5 बजे ये सभी लोग मालगाड़ी की चपेट में आ गए. और उनकी मृत्यु हो गई. इस घटना पर रेल मंत्रायल ने कहा कि कुछ मजदूरों के रेलवे ट्रैक पर देखकर लोको पायलट ने ट्रेन रोकने की कोशिश की. इसके साथ ही उन्होंने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए है.
Extremely anguished by the loss of lives due to the rail accident in Aurangabad, Maharashtra. Have spoken to Railway Minister Piyush Goyal and he is closely monitoring the situation. All possible assistance required is being provided: Prime Minister Narendra Modi (File pic)
View image on Twitter
272 people are talking about this
प्रधानमंत्री मोदी औरंगाबाद में हुई इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस हादसे की खबर सुनकर में बहुत दुखी हूं. मैने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है. इस घटना पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हर संभव मदद का भरोसा भी दिया.
Share To:

Post A Comment: