प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 3 महीने तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर दिए जाने की घोषणा मार्च में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई थी । इस योजना के अंतर्गत देश के 8 करोड़ से भी अधिक PMUY खाताधारकों के बैंक अकाउंट में गैस सिलेंडर लेने के लिए पहली किस्त की एडवांस राशि अप्रैल माह में भेजी गई थी । आकड़ों के मुताबिक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के
तहत अप्रैल 2020 में #PMUY लाभार्थियों को 4.5 करोड़ मुफ्त एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए।
4.5 crore free LPG cylinders delivered to beneficiaries in the month of April 2020 under the Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana.
View image on Twitter
62 people are talking about this

सरकार द्वारा लॉकडाउन के चलते प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की दूसरी किस्त लाभर्थियों के बैंक खातों में अगले 3 से 4 दिन के अंदर जारी कर दी जायेगी ।
इस बार फ्री गैस सिलेंडर के लिए लाभार्थियों के बैंक खातों में 581 रूपये भेजे जायेंगे जो अप्रैल माह में 779 रुपए थे। हाल ही में गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई थी जिसके चलते इस बार गैस सिलेंडर की कीमत के अनुसार यह राशि भेजी जायेगी ।
जानकारी के लिए आपको बता दे की जिन-जिन उज्ज्वला लाभार्थियों ने सरकार द्वारा भेजी सहायता राशि से अप्रैल महीने में गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाई थी उन्हें ही मई में फ्री-सिलेंडर का पैसा दिया जाएगा। अगर आपने पिछले महीने सिलेंडर नहीं लिया था तो आप इस महीने सिलेंडर बुक करवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए सरकार द्वारा आपके बैंक खातों में एडवांस पैसा नहीं भेजा जाएगा। ऐसे लोग जिन्हें अप्रैल में पैसे भेजे गये थे लेकिन उन्होंने सिलेंडर नही लिया था वो उस पैसे से इस महीने का सिलेंडर ले सकते 
Share To:

Post A Comment: