महाराष्ट्र मुंबई में लोग कोरोना से नहीं भूख से तड़प रहे है
जो लोग कपड़े सिलाई करते थे उनके मालिक कारखानों में ताला मार कर खुद फरार हैं
यही हालत होटल मालिक का भी है यही हालत हर कारखाने के मालिक की है
मुंबई में जगह-जगह महानगरपालिका के लोग खिचड़ी बांट रहे हैं दिहाड़ी मजदूरों का कहना है ऐसी खिचड़ी खाने से अच्छा है भूखा ही मर जाएं
अब्दुल्लाह शाह का कहना है खिचड़ी खा खा कर पीलिया हो गया है
सभी दिहाड़ी मजदूर शटर खोलकर बैठे रहते हैं लोग अपने दरवाजे पर बैठे रहते हैं जैसे ही कोई गाड़ी आती है सब दौड़ पड़ते हैं
मीरा भायंदर के राजू पाल जो बस्ती जिले के आमचानी गांव के हैं उन्होंने तो सांसदों और विधायकों को अनाप-शनाप कहते हुए पत्रकार रशीद अहमद चौधरी के पास फोन किया और कहा साहब हम भूख से मर जाएंगे
अगर हमारे पास कुछ पहुंचाना है तो आज ही राशन पहुंचा दीजिए मैं रसीद अहमद चौधरी राजू पाल और श्याम बहादुर यादव पप्पू निषाद अनिल शर्मा और अजीत कुमार कनौजिया इन सभी लोगों के लिए 10 किलो चावल 2 किलो दाल आज तारीख 1 मई 2020 को शाम 5:00 बजे दे दिया
इन सभी लोगों को कहना है अगर लॉक डाउन बड़ा तो हम लोग पैदल ही बस्ती जिले के लिए निकल पड़ेंगे
यही हालत हर दिहाड़ी मजदूर की है हमारे जैसे लोग जो राशन बांट रहे हैं उनकी भी अपनी कैपेसिटी है जब बड़े-बड़े नेता सांसद विधायक इनकी सुध नहीं ले रहे हैं तो हम लोग इनकी कितना सुध ले पाएंगे
महाराष्ट्र के मुंब्रा से अल्ताफ का कहना है कि हम लोगों को तो कोई ₹1 भी नहीं ला कर देता ना कोई राशन ला कर देता इनका कहना है हम लोग पांच लोग हैं पारले बिस्किट खा खा के दिन निकाल रहे हैं
यही हालत मुंबई के शुरती मोहल्ला भिंडी बाजार नल बाजार जय-जय हॉस्पिटल नरीमन पॉइंट चोर बाजार मुंबई सेंटर हर जगह लोग परेशानी से जूझ रहे हैं
और अपनी जिले के नेताओं को सांसदों को मुख्यमंत्री को यहां तक कि प्रधानमंत्री जी को भी अनाप-शनाप कह रहे हैं
लोगों का कहना है कि लाक डाउन लगाना था तो तीन-चार दिन का वक्त क्यों नहीं दिया
लोगों में बहुत ही ज्यादा गुस्सा है
मुंबई से पत्रकार व समाज सेवक रशीद अहमद चौधरी

Post A Comment: