रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती। कोरोना महामारी में किसी को खून की कमी न हो इसको लेकर भाजयुमो के तारक जायसवाल की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन सांसद हरीश दिर्वेदी ने किया। शिविर में 17 लोगों ने रक्तदान किया। इन लोगों को मास्क सैनिटाइजर अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर रुधौली विधायक श्री संजय जयसवाल, बस्ती ब्लड बैंक के प्रभारी सुशील सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्य रूप से उपस्थित श्री मोतीलाल जी, सुनील तुलस्यान, प्रिंस बरनवाल, अमरनाथ रौनियार, भानु बरनवाल, मयंक कशोधन, विशाल गुप्ता, दीपक सिंह, दिव्यांश गुप्ता, कमरान हासमी व पुरानी बस्ती के विभिन्न प्रतिष्ठित ब्यापारी व अस्थानीय लोग भी मौजूद रहे।


Post A Comment: