बरेली, 30 मई: उत्तर प्रदेश के बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा के साथ प्रेम विवाह करके चर्चा में आये अजितेश की शर्मनाक करतूत सामनें आई है।
बता दें की साक्षी मिश्रा के पति अजितेश को पुलिस ने गिरफ्तार करके लॉकअप में बंद कर दिया है, अजितेश पर आरोप है की उसनें एक युवक की बेरहमी से पिटाई की, युवक का मोबाइल छीन लिया, यहीं नहीं अजितेश ने उस युवक को जान से मारनें की धमकी भी दी, युवक का कसूर सिर्फ इतना था की उसनें अजितेश की गाडी को बाइक से ओवरटेक कर दिया।
वैसे तो सड़क पर चलते वक्त ओवरटेक करना आम बात है, मौका देखते ही हर व्यक्ति ओवरटेक करके आगे निकलने की तलाश में रहता है।
सड़क पर चलते वक्त, लेकिन अजितेश को ये नागवारा गुजरा और अपनें एक साथी के साथ मिलकर ओवरटेक करनें वाले युवक की पिटाई करके उसका मोबाइल छीन लिया।
पीड़ित युवक दीपांशु की तहरीर के बाद बरेली की प्रेमनगर पुलिस ने सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी करनें वाले अजितेश और उसके 2 साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया, तस्वीरों में आप देख सकते हैं की, अजितेश सलाखों के पीछे खड़ा है। पीड़ित युवक दीपांशु ने बताया की, शुक्रवार रात को वह मेडिकल स्टोर से दवा लेकर जा रहा था, इस दौरान सड़क पर धीमी रफ़्तार से जा रही फोरव्हीलर को ओवरटेक कर दिया। इतने में उस गाडी से उतरकर अजितेश और उसके साथ गाली-गलौज करनें लगी और मारपीट की। दीपांशु ने बताया की, घटना के वक्त अजितेश शराब के नशे में था उसके मुंह से बदबू आ रही थी। दीपांशु को काफी चोटें भी आई है।
ज्ञात को पिछले साल साक्षी मिश्रा ने अजितेश के साथ प्रेम विवाह करनें के लिए अपने विधायक पापा और पूरे परिवार से बगावत कर गई। कई दिनों तक यह मुद्दा मीडिया की टॉप सुर्ख़ियों में रहा। भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल को अपनीं बेटी की जिद के आगे झुकना पड़ा था, मीडिया में आलोचना का शिकार होना पड़ा था। हालाँकि अजितेश की शर्मनाक करतूत पर अभी तक साक्षी मिश्रा का कोई बयान नहीं आया है।
Share To:

Post A Comment: