सोमनाथ सोनकर
बस्ती

हर्रैया, बस्तीः कस्बे के बड़ौदा यूपी बैंक शाखा से एक महिला को झांसे में लेकर बैंक में पहुंचे जालसाज 40 हजार रुपया उसके खाते से निकलवा कर चलता बना। सूचना पर पहुंची पुलिस जब सीसीटीवी फुटेज तलाशने लगी तो हार्डडिस्क खराब होने के कारण कोई रिकॉर्ड नही मिला। बैंक अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा गरीब महिला को भुगतना पड़ रहा है। सीसीटीवी फुटेज मिलता तो शायद पुलिस कुछ सुराग लगा पाती।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड नं चार हनुमानगढ़ी नगर निवासी बंशराजी देवी पत्नी स्व.रामदेव बुधवार को बड़ौदा यूपी बैंक शाखा में बैंक पासबुक चेक कराने गई थी। कोरोना के कारण पासबुक पर इंट्री नही हुई। वे घर वापस जाने लगी। उसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल लेकर उनके पास पहुंचा और उन्हें लेकर पुनः बैंक पर आया। युवक ने झांसा देकर महिला के खाता संख्या 7505044316 से 40 हजार रुपया निकलवा लिया। जब वे रुपया लेकर बाहर निकलीं तो युवक उनके हाथ से पासबुक एवं रुपया ले लिया। जालसाज उनसे थोड़ी देर में आने की बात कहकर चलता बना।
काफी देर तक वह वापस नही आया तो महिला ने बैंक पर तैनात गार्ड को घटना के बारे में जानकारी दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जब सीसीटीवी फुटेज के बारे में जानकारी लेने चाहा तो पता चला कि लगभग छः माह से हार्डडिस्क खराब होने के कारण बैकप नही आ रहा है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कैमरा खराब होने के सम्बंध में शाखा प्रबंधक हरिशरण लाल ने बताया कि हार्डडिस्क खराब होने की सूचना नियंत्रक कार्यालय को भेज दी गई थी। हार्डडिस्क ऑफलाइन होने के कारण रिकॉर्ड सेब नही हो रहा है। खराबी शीघ्र ही ठीक करा दी जाएगी। बैंक में लगा कैमरा शोपीस साबित हो रहा है जिससे कोई रिकॉर्ड नहीं मिल सकता।
Share To:

Post A Comment: