नयी दिल्ली 14 मई - केन्द्र सरकार ने राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी के कारण उत्पन भयावह स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली सरकार को सभी आवश्यक संसाधन मुहैया कराने के साथ साथ अपने पांच वरिष्ठ अधिकारियों की सेवा देने का निर्णय लिया है।
केन्द्र ने राजधानी में कोरोना के मरीजों के लिए रेलवे के पांच सौ कोच देने की घोषणा की है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभागों की एक संयुक्त टीम को स्वास्थ्य तैयारियों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए अगले दो दिन में कोरोना की टेस्टिंग को बढाकर दो गुना किया जायेगा और 6 दिन बाद टेस्टिंग को बढाकर तीन गुना करने की भी घोषणा की गयी है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी में कोरोना के बढते प्रकोप से उत्पन्न स्थिति का संज्ञान लेते हुए आज यहां केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा हर्षवर्धन , राज्यपाल अनिल बैजल , मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की।
बैठक के बाद श्री शाह ने सिलसिलेवार टि्वट में कहा कि सरकार राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। केंद्र, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग, सभी सम्बंधित विभागाें और विशेषज्ञों को इन निर्णयों को नीचे तक अच्छी तरह लागू करने का निर्देश दिया गया है।
केन्द्र ने दिल्ली सरकार को महामारी से लड़ने के लिए आवश्यक संसाधन जैसे ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटीलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर तथा अन्य सभी आवश्यकताओं को पूरा करने का आश्वासन दिया है ।
श्री शाह ने कहा कि केन्द्र और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभागों , एम्स तथा तीनों नगर निगमों के डाक्टरों की एक संयुक्त टीम दिल्ली के सभी कोरोना अस्पतालों में जाकर वहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं तथा बीमारी से लड़ने की तैयारियों का निरीक्षण कर एक रिपोर्ट तैयार करेगी। साथ ही केन्द्र सरकार ने महामारी से मजबूती से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार को अपने पांच वरिष्ठ अधिकारी देने का निर्णय किया है।
कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने रेलवे के पांच सौ कोच दिल्ली को देने का निर्णय लिया है। इससे दिल्ली में न केवल 8000 बिस्तर बढ़ेंगे बल्कि ये कोच कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सभी सुविधाओं से लैस भी होंगे।
उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए अगले दो दिन में कोरोना की टेस्टिंग को बढाकर दो गुना किया जायेगा और 6 दिन बाद टेस्टिंग को बढाकर तीन गुना कर दिया जायेगा। साथ ही कुछ दिन के बाद कन्टेनमेंट जोन में हर पोलिंग स्टेशन पर टेस्टिंग की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग अच्छे से हो पाए इसके लिए घर-घर जाकर हर एक व्यक्ति का व्यापक स्वास्थ्य सर्वे किया जायेगा, जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में आ जाएगी। साथ ही अच्छे से निगरानी हो इसके लिए वहां हर व्यक्ति के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाई जाएगी।
श्री शाह ने कहा कि छोटे अस्पतालों तक कोरोना वायरस के बारे में सही जानकारी तथा दिशा निर्देश देने के लिए एम्स ने टेलीफोन पर सलाह देने के लिए वरिष्ठ डाक्टरों की एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया है जिससे कि उपचार की श्रेष्ठ प्रणाली नीचे के स्तर तक पहुंचायी जा सके। इसका हेल्पलाइन नम्बर सोमवार तक जारी हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए कोरोना के बिस्तरों में से 60 प्रतिशत बिस्तर कम कीमत पर उपलब्ध कराने, कोरोना उपचार तथा कोरोना की टेस्टिंग के रेट तय करने के लिए डॉ. पॉल की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गयी है जो सोमवार तक अपनी रिपोर्ट दे देगी।
श्री शाह ने कहा कि देश कोरोना से पूरी सतर्कता और सहभागिता के साथ लड़ा है। कई स्वयंसेवी संस्थाएं बहुत उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। इस क्रम में सरकार ने स्काउट गाइड, एनसीसी , एनएसएस और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को इस महामारी में स्वास्थ्य सेवाओं में वालंटियर के नाते जोड़ने का निर्णय लिया है।
गृह मंत्री ने कहा कि देश कोरोना से पूरी मजबूती से लड़ रहा है और संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों के लिए सरकार दुखी भी है और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील भी है। सरकार ने मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए नये दिशा निर्देश जारी करने का निर्णय लिया है, जिससे अंतिम संस्कार की प्रतीक्षा अवधि कम कम हो जाएगी।
इसी बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी की स्थिति के प्रबंधन में दिल्ली सरकार की मदद करने के लिए चार वरिष्ठ आईए एस अधिकारियों का दिल्ली तबादला करने का निर्देश दे दया दिया है।गृह मंत्री ने अविनाश कुमार और मोनिका प्रियदर्शी को अंडमान निकोबार द्वीप समूह से और गौरव सिंह रजावत तथा
विक्रम सिंह मलिक को अनरूणाचल प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित करने के निर्देश दिये हैं। ये चारों अधिकारी
कोरोना महामारी के प्रबंधन में दिल्ली सरकार की मदद करेंगे।
एक अन्य निर्णय में श्री शाह ने केन्द्र सरकार के मातहत दो वरिष्ठ अधिकारियों एस सी एल दास और एस एस यादव को
भी दिल्ली सरकार से संबद्ध करने का आदेश दिया है।
इससे पहले श्री शाह ने दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ एक बैठक में राजधानी में कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि केन्द्र के चार वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली सरकार की मदद के लिए भेजा जायेगा।
इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक सार्थक रही है और वायरस से निपटने के लिये दोनों मिलकर लड़गें।
दिल्ली में कोरोना की लगातार विस्फोटक होती जा रही स्थिति पर चर्चा के लिए श्री शाह की अध्यक्षता में रविवार को यह बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन, उपराज्यपाल अनिल बैजल, श्री केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) निदेशक रणदीप गुलेरिया के अलावा केंद्र और दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी मौजद थे।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया,"केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच बैठक बहुत सार्थक रही। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कोरोना के खिलाफ दोनों मिलकर लड़ेंगे।"
दिल्ली कोरोना मामले में देश में तीसरे स्थान पर है। राजधानी में संक्रमण के 38958 मामले और 1271 की मौत हो चुकी


Post A Comment: