हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री से बुरी ख़बरें आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार दोपहर को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है.
अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है. मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है. 34 साल के सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी. साल 2008 में प्रसारित हुए 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से अभिनय की शुरुआत करने वाले सुशांत ने बॉलीवुड में भी अपनी ख़ास पहचान बना ली थी.
सुशांत ने 2013 में आई फ़िल्म 'काय पो छे' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सुशांत ने 'एम एस धोनी', 'केदारनाथ', 'पीके', 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'छिछोरे' जैसी फ़िल्मों में भी अपनी अदाकारी दिखा चुके हैं.
सुशांत का जन्म बिहार के पटना में 21 जनवरी, 1986 को हुआ था. वो बिहार के ही पूर्णिया ज़िले के रहने वाले थे. सुशांत को टीवी इंडस्ट्री में ख़ास पहचान पवित्र रिश्ता से मिली थी.
Honestly this news has left me shocked and speechless...I remember watching #SushantSinghRajput in Chhichhore and telling my friend Sajid, its producer how much I’d enjoyed the film and wish I’d been a part of it. Such a talented actor...may God give strength to his family
सुशांत की मौत की ख़बर सुनकर देशभर के सभी लोगों को बड़ा झटका लगा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके निधन की ख़बर सुनकर सदमे में आ गए हैं. अक्षय कुमार, कुबरा सेठ, रितेश देशमुख ने भी उनके निधन पर दुख ज़ाहिर किया है.





Post A Comment: