रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर
                  बस्ती
बस्ती। बुधवार को जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकटेकवा स्थित लखपति देवी राम किशोर महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने स्वयं भी रक्तदान किया तथा साथ ही वहां उपस्थित लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक पूर्णेश कुमार सिंह ने कहा कि लाकडाउन के दौरान ब्लड बैंकों में खून की कमी न होने पाए इसलिए हम लोग निरंतर कैंप लगाकर रक्तदान करवा रहे हैं।
इस दौरान विद्यालय की प्रबंधक राजेश्वरी उपाध्याय ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है इससे कई लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकती है। रक्तदान शिविर में पत्रकार प्रमोद ओझा, तहसीलदार हरैया चंद्रभूषण प्रताप, चौकी इंचार्ज अमित कुमार शाही, कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ विनोद कुमार सहित 30 लोगों ने रक्तदान किया।
Share To:

Post A Comment: