रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्तीः नगर पालिका परिषद ने शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण तथा बोर्ड की बैठक आयोजित की। शासन द्वारा नामित पॉच सदस्यों प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अतुल सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, कन्हैया लाल एवं श्रीमती इंन्द्रावती सोनकर को उप जिलाधिकारी श्रीप्रकाश शुक्ला द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। तत्पश्चात सदन की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
वर्ष 2020-21 का प्रस्तावित बजट 77 करोड़ 43 लाख 44 हजार उन्यासी रूपये मात्र ध्वनिमत से पारित हुआ जिससे विकास कार्य सहित अन्य बुनियादी कार्य कराया जायेगा। सदन को संबोधित करते हुए श्रीमती रूपम मिश्रा ने कहा कि आप सभी सभासदों के सहयोग से नगर पालिका परिषद बस्ती निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है आने वाले समय में शहर के प्रत्येक वार्डो में खराब हो चुकी सड़को तथा नालियों का पुनः निर्माण कराया जायेगा। बैठक का संचालन प्रभारी अधिशाषी अधिकारी घनश्याम चित्रगुप्त ने किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने मनोनीत सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि बस्ती नगर पालिका निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।


Post A Comment: