सोमनाथ सोनकर
बस्ती

बस्ती  11जून 2020 ।जनपद बस्ती के भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू के अगुवाई में 11जून को पुरानी बस्ती क्षेत्र के बूथ संख्या 194,195 के अंतर्गत परिवारों के घर-घर जाकर उनसे संवाद बनाने के साथ ही केन्द्र सरकार के दूसरे चरण के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने वाले विकास पत्रक, मास्क और सेनेटाइजर आदि का वितरण किया गया।भाजपा नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू द्वारा बताया गया कि जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल के मार्ग दर्शन में लॉक डाउन से अब तक निरन्तर पात्रों,जरूरत मंदों का सहयोग किया जा रहा है। बताया कि खाद्यान्न प्रहरी के रूप में सहयोग करते हुये लोगों के घरों तक खाद्यान्न वितरित कराया गया। गुरूवार को विकास पत्रक, मास्क, सेनेटाइजर के वितरण में मुख्य रूप से डब्लू श्रीवास्तव, जितेन्द्र यादव, अंकुर चौधरी, रविन्द्र कश्यप, राजेश गुप्ता, सुभाष अग्रहरि, रमेश गुप्ता आदि ने सहयोग किये।
Share To:

Post A Comment: