UP के मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रदेश की पुलिस हरकत में आ गई है। प्रशासनिक स्तर पर एलर्ट जारी कर दिया गया। मुख्यमंत्री आवास 5 कालीदास मार्ग की सुरक्षा को बढा दी गई है। मुख्यमंत्री आवास की जांच बम निरोधी दस्ता और डाग स्क्वायड कर रही है। धमकी के बाद अपर गृह सचिव अवनिश अवस्थी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहें है।
बताते चलें कि कुछ दिन पहले मुंबई से एक युवक को योगी (CM Yogi) को धमकी भेजने के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। UP पुलिस को धमकी देने वाले कामरान को महाराष्ट्र एटीएस और यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कामरान ने 22 मई को लखनऊ पुलिस मुख्यालय में काम करने वाली सोशल मीडिया (Social Media) हेल्प डेस्क (Help Desk) पर फोन कर कहा था कि वह योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा देगा। इस धमकी भरी कॉल को लेकर गोमती नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।


Post A Comment: