रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर
बस्ती
मृतक के परिवार को एक लाख की सहायता राशि
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के द्वारा इस संकट काल में मजदूरों एवं श्रमिकों के लिए किए जा रहे सहयोग के क्रम में आज बस्ती जनपद के ग्रा०हलुआ पो० बेलवरिया थाना गौर के प्रवासी मजदूर श्री मोहन लाल शर्मा जी जिनकी कि 23-05-2020 को बस्ती आते समय श्रमिक स्पेशल ट्रेन में ही मृत्यु हो गई थी, को समाजवादी पार्टी की तरफ से एक लाख धनराशि की सहायता आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा प्रदान की गई जिसकी जानकारी आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रतिनिधि मंडल (महेंद्र नाथ यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बस्ती पूर्व मंत्री मा०राम प्रसाद चौधरी जी , श्री श्याम विश्वकर्मा) ने पीड़ित परिवार को उसके घर जाकर दी तथा भविष्य में भी भरपूर मदद का आश्वासन दिया..
इसके साथ ही श्री राम प्रसाद जी ने मृतक के क्रिया कर्म के लिए भी आर्थिक सहयोग दिया प्रतिनिधि मंडल के साथ सिद्धार्थ सिंह अरविंद सोनकर महेश तिवारी विजय सेन यादव धर्मराज यादव वीरेंद्र यादव राम सहाय यादव व अन्य सभी समाजवादी साथी मौजूद रहे


Post A Comment: