कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लॉक डाउन की अवधि की अवधि लगातार बढ़ती गई  जिसके कारण दैनिक मजदूर और अन्य छोटे मोटे कार्य करके  जीवन-यापन करने वाले सैकड़ों लोगो की आर्थिक स्थिति अत्यंत ही दयनीय हो गई है। इसको लेकर बस्ती के  भाजपा नेता  एवं भाजयुमों के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय द्वारा  के द्वारा बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी के निर्देशन पे लॉकडाउन  के प्रथम चरण से अभी तक गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में आज प्रमोद पाण्डेय द्वारा बस्ती सांसद के निर्देशानुसार  बनकटा क्षेत्र में 20 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री किट एवं मास्क का वितरण किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का भी पूर्ण ख्याल रखा गया। इसके साथ इस विश्वव्यापी महामारी से सुरक्षा को लेकर जनता को जागरूक भी किया गया प्रमोद पाण्डेय ने अन्य राजनैतिक एवं सामाजिक लोगो से अनुरोध किया है कि सभी इस संकट काल मे जरूरतमन्दों की मदद करे
इस अवसर पर समाजसेवी कुलविंदर मजहबी महामंत्री युवा मोर्चा बिनय यादव मोनू पांडे सुधाकर तिवारी सम्राट श्रीवास्तव मोनू चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे
Share To:

Post A Comment: