जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने केशवपुर आगनबाडी केन्द्र में संचालित कम्यूनिटी किचन का भी निरीक्षण किया। यहाॅ पर रसोईयों द्वारा कोरेन्टीन किए गये लोगों के लिए पका-पकाया भोजन तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने रसोईयों से बात कर साफ-सफाई रखने, हाथों को नियमित रूप से धोने तथा मास्क का नियमित प्रयोग करने के लिए सुझाव दिया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीना, तहसीलदार चन्द्र भूषण सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह उपस्थित रहे।
समाचार स्रोत : सुoविo


Post A Comment: