रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती | कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए रोडवेज डिपो में स्प्रे सैनिटाइज मशीन लगेगी। यात्री समेत कर्मचारी बिना सैनिटाइज हुए डिपो के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।
निगम मुख्यालय ने डिपो को स्प्रे मशीन समेत उसके उपकरण और सैनिटाइजर उपलब्ध करा दिया है। डिपो परिसर में यह मशीन लगेगी। सैनिटाइजर प्रयोग के लिए हाथ से छूना नहीं पड़ेगा, पैर से प्रेशर देना होगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि मशीन आ गई है। जल्द ही उसे स्थापित करा दिया जाएगा। मास्क के साथ सैनिटाइजर प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है। सड़क पर चलकर डिपो में आने वाली बसों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।


Post A Comment: