रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर
                  बस्ती
आज आम आदमी पार्टी बस्ती द्वारा जिला अध्यक्ष कुलदीप जायसवाल के नेतृत्व में आप यूथ विंग उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी के आवाह्नन पर आप यूथ विंग बस्ती के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने जिला अधिकारी बस्ती के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा और शिक्षक भर्ती घोटाले में जल्द से जल्द सीबीआई जांच की मांग कराने की मांग की है।

इस अवसर पर आप यूथ विंग के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की बहुप्रेतिक्षित 6900  0 शिक्षक भर्ती जिसमें समय-समय पर अभ्यार्थियों के विभिन्न माध्यम से पेपर आउट, नकल ,अनियमितता धांधली, की शिकायतें आए दिन संज्ञान में आया करती हैं।

यह मामला इसी भर्ती में फाइनल जिला आवंटन और मेरिट लिस्ट बनाते समय प्रकाश में आया है कि MRC को गलत तरीके से लागू कर बड़े पैमाने पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को चयन से बाहर कर दिया गया ।

 नियम यह है कि पहले प्रदेश स्तर पर विज्ञापन के अनुसार आरक्षण के नियम के तहत वर्गवार एक मेरिट लिस्ट बनती फिर चयनित अभ्यर्थियों को जिला आवंटित किया जाता । बल्कि सीधे जिला आवंटित कर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उनके वर्ग तक सीमित करने का प्रयास किया गया और अनारक्षित सीटों पर चयन से रोका गया । जिनके कारण जो अनारक्षित वर्ग 69000 में से सिर्फ लगभग 34000 रेंक तक रहता वह 50000 से भी ज्यादा रेंक तक चयनित हो गया । और ओबीसी और अनारक्षित वर्ग की मेरिट में सिर्फ 0•3 अंक का ही अंतर रहा जो कमसे कम पूरे 2अंक का होना चाहिए था

जिससे लगभग 15000 पात्र आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का नुकसान हुआ ।


आम आदमी पार्टी इस अनियमिता का कड़ा विरोध करती है और आपके माध्यम से भर्ती पर तत्काल रोक लगा कर इस भर्ती की सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सीधे प्रदेश स्तर पर नियमतः मेरिट बनाये जाने के बाद जिला आवंटन कर भर्ती को आगे बढ़ाने की गुजारिश करती है ।

इस अवसर पर निम्न लोग उपस्थित रहे मेही लाल, अमित कुमार, साजिद अली ,मैनुद्दीन ,कमरुल हसन, रामयञ निषाद ,के.पी .भारती ,वीरेन्द्र गुप्ता ,जुबेर अहमद आदि लोग
Share To:

Post A Comment: