रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर
                 बस्ती
एसपी बस्ती का थानेदारों को निर्देश, पुरस्कार घोषित अपराधियों की शत-प्रतिशत हो गिरफ्तारी
बस्ती: पुलिस लाइन स्थि प्रेक्षागृह में शुक्रवार को एसपी ने हेमराज मीणा ने क्राइम मीटिग की। इसमें शांति एवं कानून व्यवस्था, अपराधिक घटनाओं व पुलिस प्रबंध के संबंध समीक्षा की गई। एसपी ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया।
बालिका सुरक्षा अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक करने के लिए महिला सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबर जैसे डायल 112, महिला हेल्प लाइन 181 तथा 1090 के प्रचार-प्रसार के संबंध में की गई कार्रवाई, अपराध की रोकथाम व जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन किए जाने वाले पैदल गश्त की समीक्षा की। वाहनों से जाने वाले बच्चों की सुरक्षा, अभियान एंटी रोमियो अभियान, आइजीआरएस पोर्टल पर भू-माफिया के विरुद्ध हुई कार्रवाई की समीक्षा कर थानेदारों को निर्देश दिया कि वे पुरस्कार घोषित अपराधियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी करें।
Share To:

Post A Comment: