रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर

हर्रैया, बस्तीः प्रशिक्षु एसडीएम अनुपम कुमार मिश्र ने सोमवार को स्थानीय ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 25 में से 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। जानकारी के अनुसार सोमवार की प्रातः श्री मिश्र खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे।


उनके पहुंचते ही हड़कम्प मच गया। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया जिसमें 13 कर्मचारी उपस्थित पाए गए। कार्यालय में तैनात 25 कर्मचारियों में से 12 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा उन्होंने ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव आदि का भी जायजा लिया। श्री मिश्र ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने तथा उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका को संस्तुति पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

Share To:

Post A Comment: