सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती।समाजवादी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेक्टर व बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह के अंतर्गत सोमवार को गौतम बुद्ध पूर्व माध्यमिक विद्यालय कवलसिया एवं अजगवा जंगल में सपा जिला सचिव कविंद्र चौधरी उर्फ अतुल ने कार्यकर्ताओं को समाजवादी आवाहन बुकलेट , लाल टोपी और गमछा पहनाकर सम्मनित किया।
अतुल चौधरी ने कहा कि बूथ और सेक्टर प्रभारियों के गठन होने से बूथ पर मजबूती मिलेगी। जिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गयी है। वह अपने कार्यो लगकर संगठन को और मजबूत करें। कार्यकर्ता ही पार्टी का रीड होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह चलाया जा रहा है। अगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के लोग एक होकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। इस मौके पर डा.वीरेंद्र यादव, शंकर यादव, संजय यादव,चिंता यादव,मनभरन चौबे,कपिल देव यादव,तिलकराम,अखिलेश यादव,दीपांकर गौतम, राजमणि यादव,विष्णु गौतम,कमलेश यादव,रहमान खान, राकेश चौधरी,सुनील यादव,हरीश चंद्र,ओम प्रकाश,अशोक कुमार गौतम,मंगेश कनौजिया,भगौवती मौर्य,राकेश कुमार, अशोक कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Post A Comment: